फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी पीएसी ने बैठक कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सात दिवसीय दौरे पर आईजी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद अमित चंद्रा शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने एएसपी और सभी सीओ के साथ बैठक कर आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आईजी अमित चंद्रा ने बैठक करते हुए कहा कि सभी अफसर सुनिश्चित कर लें कि सामूहिक नमाज, खुले में सामूहिक कुर्बानी नहीं होगी। सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा कराने को लेकर जरूरी टिप्स दिए। अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय अपराधियों, टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं। नियमित रूप से बैरियर लगाकर चेकिंग कराएं। क्यूआरटी टीम का गठन, नियमित बैंक चेकिंग, प्रभावी पुलिसिंग हेतु पैदल गश्त, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थलों की नियमित चेकिंग कराने, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की चौकियों पर सघन चेकिंग और एसएसबी के साथ ज्वाइंट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच कर उनका निर्बाध संचालन सुनिश्चित कराएं। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराकर कार्यवाही करें। गोवध व गैंगस्टर के अपराधियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई कराएं। आईजी ने कहा कि 05 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर का शिलान्यास है। इसको लेकर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सत्येंद्र कुमार, एएसपी अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें