फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इफ्तिखार इलेवन ने सात रन से फाइनल मैच पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
मझगईं में विजेता ट्राॅफी के साथ जीत दर्ज करने वाले टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा केन ग्रोवर्स स्कूल के खेल मैदान में मझगईं प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा था। बीती रात फाइनल मुकाबला इफ्तिखार इलेवन व अनवर इलेवन के बीच हुआ। इफ्तिखार इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर इफ्तिखार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 65 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी अनवर इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर मात्र 58 रन ही बना सकी।
इस तरह इफ्तिखार इलेवन ने सात रन से रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दी गई। इसके पूर्व जिला महामंत्री भाजपा विनोद लोधी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि मैलानी नगर पंचायत के भवानी शंकर माहेश्वरी रहे।टाॅस भी अतिथियों द्वारा उछाला गया। इस दौरान भाजपा नेता विकास गुप्ता, नगर अध्यक्ष पलिया उदयवीर सिंह, अख्तर खान, लतीफ अहमद, अरबाज खान, राहिद अली, मोहम्मद साहिल, हुरमत शाह, मोहम्मद नसीम, नवीन पांडेय, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें