फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिट हैं तो हिट हैं... जिम में पसीना बहा रहीं महिलाएं

Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
काव्या वर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। इसके बाद ही अच्छा काम करना भी संभव है।
विज्ञापन

पहले जहां शारीरिक श्रम या फिटनेस को पुरुषों का काम माना जाता था, लेकिन अब महिलाएं भी जिम जाकर अपनी सेहत का ख्याल रख रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आया है। जिम करने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और समय प्रबंधन में भी सुधार हुआ है।

महिलाएं बताती हैं कि जिम करने के बाद उनका वजन घटा और रोजमर्रा की जिंदगी में सक्रियता भी बढ़ी है। जिम प्रशिक्षक विशेष वर्मा का कहना है कि महिलाओं में होने वाली कई बीमारियां जैसे शरीर दर्द, साइटिका और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव होता है। कई युवतियां जिम के जरिये अपनी फिटनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं और विभिन्न चैंपियनशिप में भाग लेकर अपना नाम भी रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन



मैंने जिम करना दो साल पहले शुरू किया था। अब फर्क महसूस होता है। पहले मुझे अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंता रहती थी। अब मैं न केवल शारीरिक रूप से फिट हूं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
- प्रियल सचदेवा, काशीनगर


जिम में आने के बाद मेरी सेहत में भी काफी सुधार हुआ है। ढाई वर्ष से जिम कर रही हूं। अब तक तीस किलो वजन कम हो चुका है। मैं अब अपनी दिनचर्या को पहले से बेहतर प्रबंधन कर पा रही हूं।
- काव्या वर्मा, आवास विकास कॉलोनी


पिछले एक वर्ष से जिम आ रही हूं। मेरी सेहत के साथ-साथ मानसिक स्थिति भी बेहतर हुई है। पहले हमेशा थकान महसूस होती थी, लेकिन अब मैं पूरे दिन ऊर्जावान रहती हूं। इससे मुझे अन्य क्षेत्रों में मदद मिलती है।
- सौम्या अवस्थी, हाथीपुर


पहले मुझे लगता था कि सिर्फ पुरुष ही इस तरह के शारीरिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जिम में समय बिताने से मेरी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे शरीर दर्द आदि से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

- रिया जुनेजा, बाजपेई कॉलोनी

काव्या वर्मा

काव्या वर्मा

काव्या वर्मा

काव्या वर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें