फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर  होगा कार्य बहिष्कार 

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा 
विज्ञापन

 कुंभी ब्लाक में हौसला पोषण मिशन की हुई बैठक के दौरान रसूलापुर के ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी वर्कर के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा रहा है। शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे तमाम ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर आरोपी आंगनबाड़ी वर्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि तीन अगस्त को ब्लाक कुंभी के सभागार में हौसला पोषण मिशन की बैठक थी। जिसमें करीब 25 ग्राम प्रधान और 100 से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर थीं। रसूलापुर के प्रधान कुवैद खां ने जब अपने विचार रखे तो वहां मौजूद घरथनियां की आंगनबाड़ी वर्कर सीमाराज ने उनकी पिटाई कर दी थी और साथियों के साथ हंगामा शुरू कर दिया था। पीड़ित प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के आदेश पर आंगनबाड़ी वर्कर सीमा राज की ओर से कोतवाली गोला में प्रधान के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रधानों ने कहा कि यदि पीड़ित प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आंगनबाड़ी वर्कर और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो प्रधान जनता के साथ आंदोलन कर कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर दिनेश कुमार, अफजाल, राम सिंह, नवीन वर्मा, वीरेंद्र वार्म, प्रमोद वर्मा, जितेंद्र वाजपेई सहति कई ग्राम प्रधान रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें