फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में जंगली सूअरों की समस्या का हल नहीं निकला तो खुद धरने पर बैठूंगा : रोमी

Tue, 06 Oct 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में किसानों की ओर से किए जा रहे धरने को लेकर स्थानीय विधायक ने लखनऊ से लौटने के बाद किसानों की समस्याओं का पुरजोर समर्थन करते हुए प्रशासन और वन विभाग को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जंगली सूअर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान इससे त्रस्त हैं और उनकी मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने डीएम से मांग की कि वे वन विभाग के साथ बैठक कर या तो नुकसान पहुंचा रहे जंगली सूअरों को मारने का आदेश जारी करें अथवा वन विभाग उन्हें पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाए।
विज्ञापन

विधायक ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया तो वे स्वयं आगे आकर कोई ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें