फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी नहीं रखी तो होगी सख्ती: एसपी

विज्ञापन
बाजार में गश्त करती एसपी पूनम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाजारों में सामाजिक दूरी की उड़ाई जा रही धज्जियों को एसपी ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को एसपी पूनम ने प्रभारी निरीक्षक सदर के साथ शहर के प्रमुख बाजारों का पैदल निरीक्षण किया। सामाजिक दूरी न रखने और बिना मास्क लगाए दुकानों पर बैठे लोगों को कड़ी फटकार लगाई और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है फिर भी लोग लापरवाह हैं। न तो सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे हैं न ही मास्क लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। सबसे खराब हालात भीड़भाड़ वाली जगहों के हैं। यहां पर दुकानदार और ग्राहक भी कोई सावधानी नहीं बरत रहे हैं। सोमवार को एसपी पूनम ने प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा, टीएसआई सूर्यमणि यादव के साथ शहर के बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने सबसे अधिक भीड़भाड़ और संकीर्ण रास्ते वाली लोहा मंडी, खपरैल बाजार, किराना बाजार आदि का निरीक्षण किया। अतिक्रमण देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान बाजार में सामाजिक दूरी भी नहीं मिली, तमाम लोग ऐसे थे जो मास्क भी नहीं लगाए थे। एसपी ने सभी को फटकार लगाई और नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
---------------
चौकी इंचार्ज ने अनाउंसमेंट कर किया जागरूक
सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी हनुमंतलाल तिवारी ने सोमवार को सरकारी जीप से अनाउंसमेंट किया। सामाजिक दूरी बनाने और मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। बिना मास्क घरों से बाहर न निकले। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

------------------
पैदल गश्त कर वाहनों का किया चालान
ओयल। ओयल पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति ने नगर में पैदल गश्त की। राहगीरों और दुकानदारों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर रखने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस ने बिना मास्क लगाये लोगों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला। दस बाइकों का हेलमेट न होने और कागजों में कमी मिलने पर चालान किया।
विज्ञापन

-----------
15 जून से चले अभियान में कार्रवाई पर एक नजर...
मास्क न लगाने पर चालान-21395, जुर्माना-2139500 रुपये
सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर चालान-3254, जुर्माना-325400
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान: 383
सीज वाहन-19, जुर्माना 72,200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें