प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। खाद संकट के बीच शासन ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी कंपनी मुख्य उर्वरकों के साथ टैगिंग उत्पादों की आपूर्ति किसी भी थोक विक्रेता को नहीं करेंगे। वहीं, थोक विक्रेता अपने खुदरा विक्रेताओं को मुख्य उर्वरकों के साथ टैगिंग के रूप में अन्य उत्पादों की बिक्री नहीं करेंगे।
यही निर्देश फुटकर विक्रेताओं के लिए भी है। कहा कि फुटकर विक्रेता किसानों को खाद के साथ अन्य सामग्री न थोपें। अगर कहीं ऐसा पाया जाता है तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन से निर्देश आने के बाद जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
निर्देश दिए कि सभी निर्धारित रेट और बिना टैगिंग किसानों को उर्वरक निर्धारित दर पर ही बेचे। जिला कृषि अधिकारी ने अपील की है कि अगर कहीं टैगिंग हो रही है तो इसकी सूचना विभाग के 7570088259 मोबाइल नंबर पर दें सकते है, ताकि कार्रवाई हो सके।
इधर, कृषि अधिकारी ने मंगलवार को जिले के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया उर्वरक उपलव्ध कराने के निर्देश दिए।