फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई नहीं तो करेंगे प्रदेश व्यापी हड़ताल

विज्ञापन
गोला सीएचसी में अधीक्षक से घटना की जानकारी करते सीएमओ।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तहसील में सीएचसी अधीक्षक और ब्लॉक सामुदायिक प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) के साथ हुई मारपीट से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आहत हैं। 13 मई को लोकसभा चुनाव है, इसलिए अधिकारी इस प्रयास में लगे हैं कि विवाद आगे न बढ़े। चुनाव के बाद अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन मिल रहा है। प्रांतीय चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. अमितेश ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। यदि 13 मई तक कार्रवाई नहीं होती तो 15 मई से प्रदेशव्यापी हड़ताल करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार की देर शाम ही नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें डॉ. अजय वर्मा, डॉ. एसडी गोस्वामी, आशा बहुओं ने सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। कहा कि एसडीएम कार्यालय के पास अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो हम सबका काम करना मुश्किल हो जाएगा।
देर रात पहुंचे सीएमओ ने घटना की जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया चुका है। देखते हैं कि अगली कार्रवाई क्या होती है। इस संबंध में डीएम और एसपी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सभी धाराएं 7 साल से नीचे की हैं। आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी संभव नहीं है। केवल नोटिस दिया जा सकता है। 13 मई को लोकसभा चुनाव है। उसी की व्यस्तता है। पूरे मामले की विवेचना और अग्रिम कार्रवाई 13 मई के बाद ही हो पाएगी।

बार काउंसिल मामले को ले गंभीरता से

सीएचसी अधीक्षक डॉ.गणेश कुमार ने बताया कि सरकारी कार्य के दौरान राजपत्रित अधिकारी के साथ वकील द्वारा मारपीट की घटना को बार काउंसिल को गंभीरता से लेना चाहिए। वकील के इस कृत्य ने वकालत पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। अधिवक्ता मनोज का कहना था कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अधीक्षक पर एक पार्टी के पक्ष में वोट मांगने का आरोप

आरोपी वकील ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भेजा है। इसमें सीएचसी अधीक्षक पर एक पार्टी के पक्ष में वोट मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस को दी तहरीर में आरोपी वकील ने सीएचसी अधीक्षक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें