फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला के रैन-बसेरों में ठहरने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

Sat, 29 Nov 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के रैन बसेरों में ठहरने वालों का ब्यौरा देखते पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू। स्रोत: सोशल म
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शीतकालीन स्थायी रैन-बसेरों में महिला-पुरुषों के ठहरने के लिए अलग-अलग प्रबंध किया गया है। ठहरने वालों के लिए पहचान परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

नगर में शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान और त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर में दो स्थायी रैन बसेरे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दो रैन बसेराें का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजाई, गद्दा ,चादर, तकिया, प्रकाश और हीटर आदि की स्थिति देखी। उन्होंने पालिका प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों स्थाई रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था की जाएगी। अस्थायी रैन बसेरों का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी जरूरतमंद कोई परेशानी हो तो जेई 9721101721, केयर टेकर 7651871055 से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें