फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिकायतें करने वाली महिलाओं चिह्नित करें : डॉ. संतराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी डॉ. संतराम ने बृहस्पतिवार को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए खीरी, फरधान, हैदराबाद और गोला कोतवाली का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने थाने में महिला संबंधी शिकायतों निस्तारण के बारे में जानकारी हासिल की। महिला हेल्प डेस्क पंजिका, जनसुनवाई पंजिका, आगंतुक पंजिका और उत्पीड़न शिकायत पंजिका की जांच की।
ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित यूपी मिशन शक्ति अभियान के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में रेंडम पद्धति के आधार पर अभियान की प्रगति का मूल्यांकन निर्धारित है, जो जनपद में 21 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि आने वाली महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनवाई की जाए। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जो थानों में बार-बार महिला उत्पीड़न की फर्जी शिकायतें लेकर आती हैं, उन्हें चिह्नित किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें