फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार स्नातकों के मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाऊंगी : कांति सिंह

Sun, 15 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एमएलसी कांति सिंह का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी कांति सिंह ने कहा कि वह बेरोजगार स्नातकों की समस्याओं को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाएंगी। आम जनता से जुड़े मुद्दों को भी सदन तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।कांति सिंह ने कहा कि चुनाव में मिली जीत पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं के सहयोग का परिणाम है।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के फाॅर्म छह भरवाने में सहयोग करें। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। कार्यकर्ता मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर फर्जी नामों पर आपत्ति भी दर्ज कराएं। उन्होंने 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक को पूर्व मंत्री डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, रामसरन, सुनील लाला, आरएस कुशवाहा और शमशेर बहादुर शेरू सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

ओयल में भी हुआ स्वागत
ओयल। नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी कांति सिंह के चुनाव जीतने के बाद पहली बार नगर आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सपा नेता शरद गुप्ता के आवास पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट किए। कांति सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें