फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहजम में स्वच्छता गोष्ठी निकाली जागरूकता रैली

Fri, 26 Aug 2016 10:28 PM IST
बेहजम।
विज्ञापन
relly - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्राम्य विकास विभाग से संचालित माध्यम विंग्स संस्था ने ब्लाक परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ब्लाक परिसर से ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने पूरे कस्बे में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छ जल के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

प्रशिक्षक सतीश पांडेय ने स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता पर चर्चा की और उसका महत्व बताया। पोषण, टीकाकरण एवं ओआरएस के बारे में लोगों को समझाया। प्रशिक्षक प्रीतेश सिंह ने सोशल नक्शा बनाकर समझाया कि जल का संचरण कैसे हमारे जीवन पर प्रभाव डालता हैं। स्वच्छ शौचालय क्यों इतना आवश्यक हैं? खुर्शीद खान, विकास विश्वकर्मा ने भी अपने अपने विचार रखे।
इसके बाद ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा ने टीम की सभी गाड़ियों को झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर बीडीओ अवधेश कुमार, सम्माद खान, आरिफ खान, समाजवादी पार्टी जिला सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें