गोला गोकर्णनाथ। शहर के निकटवर्ती गांव निवासी व्यक्ति ने 18 अगस्त की रात अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने करीब पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग होने की बात स्वीकार की।
पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी महिला से मिलने घर पहुंचा था। कुछ देर बाद पति भी घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति अब पत्नी को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। महिला के दो बच्चे हैं, जबकि उसका प्रेमी भी विवाहित है।
देर शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा। सीओ महक शर्मा ने बताया कि मामला कोतवाली में आया है। दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चल रहा है।