फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः संबंधों में बाधक बन रहे पति की प्रेमी से करवाई हत्या

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी और दो अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी और एक अन्य को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में शुक्रवार को बरामद हुआ था शव

पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में शुक्रवार को शव बरामद हुआ था। शव की शिनाख्त फरसहिया टांडा निवासी जमील अहमद के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
फरसहिया टांडा निवासी स्व. बक्श का 26 वर्षीय पुत्र जमील अहमद का शव दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में मिला था। मामले में मृतक के मामा सुभानी ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी रुखसार, उसके प्रेमी शफीक अहमद और साथी पवन कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिकेश राय ने बताया कि मृतक की पत्नी रुखसार का गुलरा टांडा निवासी शफीक अहमद पुत्र हरचंदी के साथ नाजायज संबंध था। रुखसार ने ही अपने पति जमील अहमद को मारने की योजना बनाई। प्रेमी ने अपने साथी के साथ योजना पर अमल करते हुए जमील की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। मामले में आलाकत्ल कुल्हाड़ी व एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। तीनों अभियुक्तों का चालान किया जा रहा है।

दुधवा में महावत और सफाई कर्मी हैं दोनों आरोपी

ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य आरोपी शफीक अहमद दुधवा नेशनल पार्क में महावत के रूप में काम करता है, जबकि उसका साथी पवन कुमार दुधवा में ही सफाईकर्मी है।

एक सप्ताह से गायब था जमील

ग्रामीणों ने बताया कि जमील करीब एक सप्ताह से गायब था। उसके गायब होने के एक दिन पहले आरोपी शफीक व पवन उसके घर पर आए थे। मृतक की पत्नी रुखसार ने ही उनको योजना समझाई। योजना के अनुसार ही रुखसार ने जमील को शफीक के पास रुपये उधार लेने भेजा। ग्रामीणों के अनुसार, जमील तब से ही लापता था।

देर शाम तक नहीं पहुंचा शव

मृतक जमील का पीएम होने के बाद शव देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि जमील काफी सीधा सादा था। उसके माता-पिता का काफी पहले ही निधन हो चुका है। गांव वालों ने ही करीब पांच साल पहले उसकी शादी मोहम्मदी के गरदधा गांव की रुखसार से कराई थी। रुखसार के एक तीन साल का पुत्र कासिम उर्फ हसनैन भी है, जिसको फिलहाल उसकी मौसी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें