फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के मायके जाने की खुशी में पति ने इतनी पी शराब, सड़क पर किया हंगामा; होश आने पर पछताया

Sun, 05 Jan 2025 08:51 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मितौली

सार

शुक्रवार की रात कस्ता चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास खड़ी पीआरवी में अचानक आई एक स्विफ्ट डिजायर के चालक ने टक्कर मार दी। पीआरवी पर तैनात सिपाही मोहित के रोकने पर कार चालक ने रिवॉल्वर निकालकर धौंस जमाई।
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने की खुशी में पति ने पी खूब शराब और किया हंगामा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुर खीरी में बीवी के मायके जाने की खुशी में एक व्यक्ति ने इतनी शराब पी कि नशे में पुलिस ने ही भिड़ गया। पीआरवी में अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। रिवॉल्वर निकाल लिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर दो ईंट भट्ठों के मालिक का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन

सिपाही पर तान दी रिवॉल्वर
शुक्रवार की रात कस्ता चौराहे पर पुलिस पिकेट के पास खड़ी पीआरवी में अचानक आई एक स्विफ्ट डिजायर के चालक ने टक्कर मार दी। पीआरवी पर तैनात सिपाही मोहित के रोकने पर कार चालक ने रिवॉल्वर निकालकर धौंस जमाई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने चालक का रिवॉल्वर कब्जे में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पत्नी को मायके छोड़ने गया था, खुशी में ज्यादा पी ली
उसने अपना नाम अंकुर वर्मा गांव लगुचा थाना खीरी बताया। कहा पत्नी को मायके छोड़कर आया था, इसलिए खुशी में ज्यादा शराब पी ली। दो ईंट भट्ठे का मालिक बताने वाले अंकुर वर्मा को पुलिस मितौली थाना लेकर गई। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण कराकर शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें