यह हुई थी घटना
सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू रहते हैं। वह बुधवार रात अपनी पत्नी खुशबू सिंह के साथ आवास के बाहर खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी दौरान दो-तीन युवक उनके घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। विधायक व उनकी पत्नी को देखकर उक्त युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग कर दी।
सीओ पर भड़के विधायक के पिता
इस घटना के बाद जिले का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामले की जांच के क्रम में सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को जब विधायक के आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद विधायक के पिता पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर भड़क गए। पूर्व सांसद ने सीओ से कहा कि आप लोग किसी काम के नहीं। न तो आप न तो आपका इंस्पेक्टर और न ही एसपी जिले में रहने लायक हैं। जिले की कानून व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। विधायक पर गोली चल गई है। दिनदहाड़े डकैती पड़ रही है।