फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की निजी क्लीनिक पर मौत, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
पलिया के दुधवा रोड पर केयर क्लीनिक के बाहर परिजनों से जानकारी लेते इंस्पेक्टर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा रोड स्थित एक निजी केयर क्लीनिक में भर्ती महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक के बाहर ही शव रखकर काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल पहुंचा और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को लिखकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव को लेकर गांव चले गए। महिला की मौत से परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गौरीफंटा के बनगवां निवासी अजीत की पत्नी सिमरता (20) को शहर के एक निजी क्लीनिक पर प्रसव के लिए 21 जून को भर्ती कराया गया था। जहां उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद परिवार वाले महिला को लेकर घर आ गए। 26 जून को महिला की हालत सुबह फिर खराब हुई तो परिजन आनन-फानन में उसे लेकर इसी क्लीनिक पर पहुंचे, यहां उन्होंने उसको भर्ती करा दिया। बाद में शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि महिला में खून की कमी थी जिस पर पति के बार-बार कहने पर भी डॉक्टर ने उसे लखीमपुर रेफर नहीं किया, जिससे लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने शव को क्लीनिक के बाहर स्ट्रेचर पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ कुलदीप कुकरेती, इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज उदयभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को समझाते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव को लेकर गांव चले गए।
स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक
महिला की मौत के बाद हुए हंगामे का खामियाजा केयर क्लीनिक को उठाना पड़ा। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे इस केयर क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरुण ने अस्पताल में जाकर दस्तावेज चेक किए लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। जिसपर इसे सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अन्य कई क्लीनिकों पर भी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें