फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से दिन भर बिलबिलाए लोग

Thu, 18 Jun 2015 07:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी मौसम साफ रहा। कड़ी धूप होने से पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिलाते रहे। उमस इतनी ज्यादा थी कि लोगों को न घर में चैन नहीं मिला न बाहर। एक बार बारिश होने के बाद तपती धरती ने जैसे आग उगलना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है जब तक धरती पूरी तरह तर नहीं होगी उमस जारी रहेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान साफ रहने के चलते सुबह से ही कड़ी और चमकीली धूप निकली। धूप इतनी तेज थी उसकी किरणें शरीर में चुभती प्रतीत हो रहीं थीं। बाद में धुंध सी छा गई इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई। लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के जतन किए। युवाओं ने शहर के पास से बहने वाली उल्ल नदी में डुबकी लगाकर गर्मी से बचाव का प्रयास किया तो कुछ ने कड़ी धूप में निकलने से परहेज किया। बृहस्पतिवार को दिन भर भारी बिजली कटौती के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें