गोला के बाहर बनाई गई पार्किंग
गोला गोकर्णनाथ के सभी मार्गों की सीमाओं पर बैरियर बनाए गए हैं। बाहर से आने वाले शिव भक्तों को अपने वाहन शहर सीमा पर ही खड़े करने पड़े। इसके बाद वह पैदल मंदिर तक पहुंचे। इसके अलावा मोहम्मदी रोड व खुटार रोड से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने वाहन नए बाईपास पर खड़े किए। लखीमपुर रोड से आने वाले शिवभक्तों के लिए साजिद नगर में वाहन पार्किंग बनाई गई। दूसरे सोमवार को भी नगर में ई-रिक्शा, चौपहिया वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा नगर के सभी सरकारी व प्राइवेट सभी विद्यालय बंद हैं।