फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरसोला कला में न्यायालय के आदेश पर ढहाए मकान

Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बरसोला कला में न्यायालय के आदेश पर घरों को ढहाता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत बरसोला कला में शुक्रवार को न्यायालय कमिश्नर वीरेंद्र कुमार और प्रशासनिक अधिकारी द्वारा चिन्हित किए गए मकानों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

अब्दुल करीम की भूमि को गांव के कुछ लोगों ने खरीदकर रहना शुरू किया था। इस बीच अब्दुल करीम गांव से चले गए और इन्होंने अपनी जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का मुकदमा न्यायालय में पंजीकृत कराया। इसके आधार पर वर्ष 1981 में न्यायालय लखीमपुर ने अब्दुल करीम के नाम डिग्री की। इस पर कब्जा लेने के लिए अब्दुल करीम पैरवी करने लगे।
इस बीच पैरवी के दौरान ही अब्दुल करीम की मृत्यु हो गई। अब डिग्री मोहर्रम अली के नाम है। कब्जा लेने के लिए न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने मोहर्रम अली की जमीन पर काबिज करीब 48 परिवारों के पक्के घरों को बुलडोजर से ढहाना शुरू किया है।
विज्ञापन

कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया जिले के छह थाना प्रभारी, छह उप निरीक्षक, पांच महिला उप निरीक्षक, 70 पुरुष आरक्षी, 30 महिला आरक्षी तथा तीन प्लाटून पीएसी बल ग्राम बरसोला कला में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें