फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गृहकर घटेगा, जर्जर सड़कें सुधरेंगी... नालों का भी होगा सर्वे

Wed, 26 Aug 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद में मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में नगरवासियों को राहत देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने की। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए पूरे शहर का सर्वे कराया जाएगा। मुख्य मार्गों पर जरूरी नालों के निर्माण का आकलन तैयार होगा। निर्माण पालिका के उपलब्ध बजट से कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शासन से विशेष मांग कर नियमानुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ी हुई गृहकर दरों को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही दरें कम कर दी जाएंगी।
नगर की टूटी और जर्जर सड़कों को चिह्नित कर उनकी नियमानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें