फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पढ़ुआ पुलिस की गिरफ्त में चोर। स्रोत : पुलिस 
विज्ञापन
निघासन। पढ़ुआ पुलिस ने पढ़ुआ और निघासन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कैमरा, कॉपर तार, गैस सिलिंडर, बैटरी समेत चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मंगलवार को जम्हौरा मोड़ पुलिया के पास से गामा उर्फ सुफियान निवासी बिनौरा थाना पढ़ुआ, आकाश निवासी रकेहटी थाना निघासन और गुलजार निवासी दुलही थाना पढ़ुआ को गिरफ्तार किया। तीनों की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष है।
उनके पास से एक कैमरा, की-बोर्ड, माउस, करीब 800 ग्राम कॉपर तार, 10 लीटर का कुकर, पांच लीटर कड़वा तेल का डिब्बा, 10 स्टील गिलास, गैस सिलिंडर, गैस भट्ठी, दो मग, एक बैट, दो रैकेट, एक चिड़िया, समरसेबल मोटर, मोबिल के 26 डिब्बे, सात टायर किट, 25 लीवर, तीन बैटरी, एक इनवर्टर और एक भगौना मिला है।
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि गामा उर्फ सुफियान के खिलाफ निघासन, सिंगाही, फरधान और पढ़ुआ थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आकाश और गुलजार के खिलाफ निघासन और पढ़ुआ थानों में सात-सात मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें