फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्रामालय की बुकिंग के लिए कम होगी मानक दूरी

Thu, 02 Apr 2015 08:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्रामालय की ज्यादा से ज्यादा बुकिंग करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे यात्रा की दूरी की मानक बाध्यता कम करने जा रहा है। गुरुवार को लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया ने यहां पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए। सीनियर डीसीएम ने विश्रामालय की व्यवस्था दुरुस्त करने और उनमें आठ स्टील चेयर और बेंच लगवाने को कहा। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर उन्हीं यात्रियों को विश्रामालय की सुविधा मिलती थी, जो 150 किमी से ज्यादा की यात्रा कर यहां पहुंचते थे लेकिन अब रेलवे प्रशासन कम दूरी के यात्रियों को भी विश्रामालय की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। इस बाबत सीनियर डीसीएम ने विश्रामालय के शीशे और पर्दे बदलने को कहा। साथ ही बताया कि जल्द ही विश्रामालय के लिए नया मानक जारी किया जाएगा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आनंद श्रीवास्तव, टीआई सी लाल, टीसी कैलाश, एसओ जीआरपी चेतराम, आरपीएफ चौकी इंचार्ज केआर रावत सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


कर्मचारी भरपूर तब भी नहीं चल रहा चौथा काउंटर
सीनियर डीसीएम आशीष भाटिया को रेलवे स्टेशन पर काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर हैरानी जताते हुए डीसीएम ने वाणिज्य अधीक्षक नयन कुमार से कर्मचारियों की संख्या के बाबत जानकारी ली। पता चला कि रेलवे स्टेशन पर 15 कर्मचारी सिर्फ टिकट वितरण, आरक्षण और पार्सल का कार्य देखते हैं। तब भी स्टेशन पर टिकट वितरण के लिए चौथा काउंटर नहीं चल रहा है। इस पर डीसीएम ने कर्मचारियों की ड्यूटी के बाबत पूछा तो उसमें चार कर्मचारियों के  कार्य की जानकारी नहीं मिल पाई। इस पर डीसीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


क्या मिलीं कमियां
-प्लेटफार्म और टिकट वितरण हाल के इलेक्ट्रानिक स्क्रीन बोर्ड खराब मिले
-पीआरएस का प्रिंटर कई दिनों से खराब था, इससे यात्रियों को दिक्कत होती है
-ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के  लिए लगाए गए बोर्ड का प्रिंट बदहाल मिला

रेलवे स्टेशन पर बदलाव की उम्मीद
-प्लेटफार्म पर हर जगह फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने को कहा
-टिकट वितरण के लिए प्रिंटर की दिक्कत जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें