फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर पूजा और प्रार्थना

Thu, 02 Apr 2015 08:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 महावीर जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। जैन मंदिरों में इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जैन मतावलंबियों ने जैन मंदिरों में जाकर भगवान महावीर के सामने मत्था टेका और प्रार्थना की। साथ ही सत्य, अहिंसा और शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के बाद सुषमा जैन ने कहा कि जैन संप्रदाय हमें सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाता है। भगवान महावीर ने कहा कि हमें उतनी ही संपत्ति संग्रह करनी चाहिए जितनी कि आवश्यकता है। जैन संप्रदाय जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चलना सिखाता है। उन्होंने कहा कि हमें शाकाहारी रहना चाहिए। शाम को कांशीनगर स्थित जैन मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया इसमें महिलाओं ने भगवान महावीर का गुणगान किया। महावीर जयंती को जैन मतावलंबियों को बेहद सादगी से मनाया। इस मौके पर सुनीता जैन, निशा जैन, श्रीपाल जैन, महिपाल जैन, मनीष जैन प्रतिभा जैन आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें