फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े ने बोला राहगीरों पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
मझगईं कस्बे में घूमते घोड़े। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। कस्बे में सड़क पर घूम रहे घोड़े ने साइकिल से घर जा रहे एक ग्रामीण पर हमला बोल दिया और कई जगह काटकर उसे घायल कर दिया। बचाने गए उसके साथी पर भी हमला किया। एक अन्य राहगीर भी बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना निघासन के गांव पृथ्वीपुरवा निवासी 32 वर्षीय मालिकराम साइकिल से क्षेत्र के बेला गांव रिश्तेदारी में गया था। यहां से वह देर शाम अपने साथी कैलाश के साथ वापस गांव जा रहा था। कस्बे की पुलिस चौकी के पास सड़क पर घूम रहे एक घोड़े ने मालिकराम पर हमला कर दिया, जिससे वह साइकिल समेत रोड पर गिर गया। साथ ही घोड़े ने उसे काट लिया। मालिक राम को बचाने गए उसके साथी को भी घोड़े ने काट लिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर किसी तरह से घोड़े को वहां से भगाया। ग्रामीण नीरज भी घोड़े के हमले से बाल-बाल बच गया। हमले में घायल दोनों राहगीरों को कस्बे के प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। जहां मालिकराम की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक वह आवारा गाय व बैलों से ही परेशान थे, लेकिन अब घोड़ों ने जीना मुहाल कर रखा है। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें