फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Lakhimpur Kheri: गन्ने से भरी ट्रॉली में घुसी कार, तीन दोस्तों समेत चार की मौत, तीन युवक घायल

Thu, 13 Feb 2025 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

 Lakhimpur Kheri Road Accident News: लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car Accident In Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र में ढखेरवा निघासन स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में कार घुस गई। कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पंचर ट्रॉली बना रहे एक मिस्त्री की भी इस हादसे में जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

निघासन कस्बे के पटेल नगर निवासी शिवसागर ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा दिग्विजय अपने दोस्तों के साथ कार से ढखेरवा रात सवा दस बजे जा रहे थे। हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं। पीछे से कार ट्रॉली में जा टकराई, जिससे कार में सवार चौधरी पुरवा के संजय (24), रजनीश (19) की मौके पर मौत हो गई।

पंचर ट्रॉली बना रहे सिंगाही निवासी सैफ और अंसार (26) घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहां पर उन दोनों की मौत हो गई। कार में सवार चौधरी पुरवा के दिग्विजय (21), अरुण(19), रवि (24) निवासी चौधरीपुरवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक  महेश चंद्र और सीओ महक शर्मा ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बर्थडे मानकर दोस्त को छोड़ने जा रहे थे घर
निघासन के चौधरी पुरवा के दिग्विजय की बर्थडे पार्टी मानने के बाद कार सवार युवक देर रात उसे छोड़ने घर जा रहे थे। मृतक रजनीश और संजय में गहरी मित्रता थी। कार जब हाजरा फार्म पहुंची तो वहां पर गन्ने से भरी ट्रॉली खड़ी थीं, जिससे कार टकरा गई। पंचर होने के कारण उसको बनाने के लिए सिंगाही का मिस्त्री अंसार आया था। जोरदार टक्कर होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अंसार की भी मौत हो गई। माना जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज रहेगी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें