फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सावन की व्यवस्था संभालने वाले कर्मवीरों का सम्मान

Sun, 30 Aug 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कोतवाल अंबर सिंह को सम्मानित करते विधायक अमन गिरि और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता। स्रोत। आयो - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले में श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जुटे सेवादारों, पुलिसकर्मियों, वालंटियरों, सफाई कर्मियों और संकीर्तन मंडल के सदस्यों को रविवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिवमंदिर के निकट नीलकंठ मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। आयोजक एवं विधायक अमन गिरि ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलता है। अतिथियों ने प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्र, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र, संकीर्तन मंडल के सावन सैनी और कन्हैया सिंह आदि को फूलमाला पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन केके शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री राजेश सिंह, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र, अनुपम अवस्थी, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, नरसिंह भारती, सुखविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, आनंद सोनी, कफील अहमद, एसपी सिंह, हर्ष अवस्थी, भोली गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें