फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी पटाई न होने से होम्योपैथिक अस्पताल में भर रहा पानी

Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अजान में बना राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
ममरी। कुंभी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अजान में 20 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में बारिश होते ही पानी भर जाता है। भवन जमीन से करीब दो फुट नीचे होने और परिसर में मिट्टी पटाई न कराए जाने से समस्या और बढ़ जाती है। इससे मरीजों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

गांव के रामनिवास, हरिओम, सतीश कुमार, रविप्रकाश, समीम और नसीम आदि का कहना है कि पहले अस्पताल मेला कमेटी के कमरे में संचालित होता था। इसके बाद वर्ष 1992 में अस्पताल को वहां से हटाकर इमलिया गांव के विद्यालय में स्थानांतरित किया गया। इमारत जर्जर होने के बाद वर्ष 2018 में अस्पताल का निर्माण गांव अजान में किया गया।
अस्पताल तक पहुंचने के लिए न सड़क है और न खड़ंजा। बरसात होने पर इमारत और मैदान में दो फुट पानी भर जाता है। जिले के होम्योपैथिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एस्टीमेट में मिट्टी पटाई का कार्य शामिल नहीं है। ग्राम प्रधान से मिट्टी पटाई कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें