अमर उजाला एवं सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट का आयोजन
डीएम-एसपी ने तीन छात्राओं को दिए 25-25 हजार छात्रवृत्ति के चेक
अमर उजाला एवं सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 1086 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लकी ड्रा में छात्रों को पछाड़ते हुए चार छात्राएं भाग्यशाली निकलीं, जिन्हें 25-25 हजार के चेक का डेमो डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया ने सौंपा।
महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल में हुए सम्मान समारोह में डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसियों के हाथों पुरस्कार पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे। बुधवार को सुबह से ही उमड़े मेधावी छात्र-छात्राओं का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम आकाशदीप और विशिष्ट अतिथि एसपी अखिलेश चौरसिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद जिले के टॉप फाइव मेधावियों के नाम की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। डीएम और एसपी ने एक-एक कर जब सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया, तो विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। अमर उजाला के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए डीएम और एसपी ने गुरुजनों को भी सम्मानित किया।
डीएम और एसपी ने विद्यार्थियों को दिया गुरुमंत्र
डीएम आकाशदीप ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों के समक्ष असली चुनौतियां शुरू होती हैं। आगे बढ़ने के लिए सही रास्ते का चुनाव सोच-समझकर करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिनके नंबर कम रह गए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि जुनून के साथ अन्य विकल्पों पर विचार कर आगे बढ़ना चाहिए।
एसपी अखिलेश चौरसिया ने मेधावियों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के प्रति ऐसा उत्साह निरंतर बनाए रखें। बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए एसपी ने कहा कि सफलता के लिए कठिन मेहनत के अलावा कुछ अलग करने की प्रवृत्ति विकसित करनी होगी।
लकी ड्रा में लड़कियों की खुली लाटरी
1. गौरी तिवारी भगवानदीन आर्य कन्या इं.कॉ.-लखीमपुर
2. प्रतिभा वर्मा भगवानदीन आर्य कन्या इं.कॉ.-लखीमपुर
3. तनु वर्मा स.धर्म सर.वि.मं.बालिका इं.कॉ.-लखीमपुर
4. अनीता यादव कुं खुशवक्तराय बालिका इं.कॉ.-लखीमपुर
टॉप फाइव पर रहे ये मेधावी
लगन और अपनी प्रतिभा के बल पर टॉप फाइव में जिले की चार बेटियों ने स्थान पक्का किया, तो एक बेटा भी अव्वल रहा।
नाम प्रतिशत स्कूल
1.लवी शुक्ला 94.6 स.धर्म.बाइंका.लखीमपुर
2.अंकिता गुप्ता 94.4 स.धर्म.बाइंका.लखीमपुर
3.आस्था गुप्ता 94.2 यूडीसीए मोहम्मदी
4.अभिषेक 94.2 सीएमएस लखीमपुर
5.सुमन सिंह 92.6 कुंवर खु.रा.लखीमपुर
ये मेधावी भी हुए सम्मानित
टॉप फाइव के अलावा अच्छे नंबरों से पास होने वाले 1086 मेधावी भी सम्मान के हकदार बने। 60 प्लस की श्रेणी के इन मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर गदगद हुए गुरुजन
अमर उजाला ने मेधावियों के साथ-साथ उनके गुरुजनों को भी सम्मानित किया।
शिक्षक स्कूल
1. एसएस कंबोज नवभारत कालेज महेवागंज
2. रामनरेश नवभारत कालेज महेवागंज
3. हरजिंदर कौर गोल्डन फ्लावर स्कूल पलिया
4. एसके कुशवाहा गोल्डन फ्लावर स्कूल पलिया
5.अविनाश सिंह जि.पं.इं.कॉ. पलिया
6.राकेश मिश्रा जि.पं.इं.कॉ. पलिया
7. मुसर्रफ खान डीपीजी कालेज निघासन
8. राकेश मिश्रा जि.पं.इं.कॉ. निघासन
9. विवेक कुमार केएसइंका मितौली
10. विनोद कुमार जीआईसी धौरहरा
11.अफजल हुसैन एएकेइंका धौरहरा
12.रिंपी सेठी एमडी एएकेइंका धौरहरा
13- शैलेंद्र श्रीवास्तव चंद्र.प्रविमं खमरिया
14-शैलेश अवस्थी आरएकेइंका कफारा
15.चंद्रिकेश रेडरोज पब्लिक स्कूल
16. लालचंद्र कनौजिया एस.आर.इं.का.मोहम्मदीका डेमो डीएम आकाशदीप और एसपी अखिलेश चौरसिया ने सौंपा।