फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूरी ईमानदारी से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन’

Thu, 25 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो      महंगापुर।
विज्ञापन
पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी के महानिरीक्षक ने किया बॉर्डर का निरीक्षण      
विज्ञापन

जवानों की सुनीं समस्याएं, आने-जाने वालों से की पूछताछ      
 सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत के नवनियुक्त महानिरीक्षक ने 39वीं वाहिनी व इंडो-नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की समस्याएं भी सुनीं साथ ही बार्डर से आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की।       
विज्ञापन

महानिरीक्षक श्रवण कुमार 39वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय पहुंचे। जवानों ने उनको गार्ड आफ ऑनर दिया। इसके बाद वह इंडो-नेपाल सीमा पहुंचें। यहां पर उन्होंने सूंड़ा, बनकटी, गौरीफंटा आदि का निरीक्षण किया। जवानों की समस्याओं को सुनने के साथ ही जल्द ही समाधान किए जाने का आश्वासन भी दिया है। महानिरीक्षक ने बॉर्डर से निकलने वाले लोगों से भी पूछताछ की। जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देशित किया कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करे और अपने ध्येय वाक्य सेवा ,सुरक्षा और बंधुत्व को ध्यान में रखकर अपनी ड्यूटी करें। मानव तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी के अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस मौके पर 39 वाहिनी के कमांडेंट बीएस सिंधु ,49 बहिनी पीलीभीत से आये कमांडेंट दिलबाग सिंह के साथ ही जवान मौजूद रहे।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें