फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस आरक्षी के न्यूनतम वेतनमान के बराबर वेतन देने की मांग के बदले 16519 होमगार्डों की ड्यूटी कम करने के आदेश के खिलाफ होमगार्ड भड़क गए। होमगार्डों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होमगाडर्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित के साथ तमाम होमगार्ज्स डीएम दफ्तर पहुंचे, जहां प्रदर्शन किया। बाद में एसडीम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित ने कहा कि भारतीय नागरिकों को सामान्य कार्य सामान्य वेतन का अधिकार है। न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार ने पुलिस आरक्षी के न्यूनतम वेतनमान व 12 प्रतिशत वर्तमान महंगाई भत्ता जोड़कर 672 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने का आदेश दिया है। जो पुलिस आरक्षी के न्यूनतम वेतन के बराबर नहीं है। इसके बदले प्रदेश भर में 16519 जवानों की ड्यूटी कम करने के निर्देश सभी होमगार्डस जिला कमांडेंट को दिए गए हैं। ज्ञापन में जवानों की ड्यूटी कम करने पर रोक लगाने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें