इन सी टू योजना के तहत शहरी गरीबों का मकान बनवाने के लिए नगर पालिका ने
लोगों से आवेदन मांगा है। अगर आपकी कमाई 72 हजार रुपये सलाना से कम है तो
डूडा की ओर से आपके मालिकाना हक वाली जमीन पर मकान बनवाकर दिया जाएगा।
इस
बाबत ईओ नगर पालिका मृत्युंजय यादव ने नगर पालिका के सभी सदस्यों से लोगों
को योजना की जानकारी देने और उनका आवेदन जमा कराने को कहा है। योजना के
तहत यह जरूरी है कि जिस व्यक्ति का आवेदन जमा किया जा रहा है। जमीन उसी के
नाम पर होनी चाहिए। डूडा की ओर से 25 वर्ग मीटर जमीन पर एक कमरा, एक
बरामदा, एक शौचालय-बाथरूम बनवाकर दिया जाएगा। ताकि उसमें एक परिवार आराम से
रह सके। ईओ ने बताया कि योजना के लिए जो भी व्यक्ति पात्र हैं वह नगर
पालिका, डूडा आफिस या अपने वार्ड सदस्य के पास पात्रता संबंधी सभी दस्तावेज
उपलब्ध करा दें। हालांकि अभी योजना के क्रियान्वयन के लिए समय और बजट के
निर्धारण को लेकर शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं लेकिन पालिका और
डूडा ने इस संबंध में आवेदन जमा करना शुरू कर दिया है।