फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरवी 2898 पर चालक की ड्यूटी करके घर लौट रहे थे राजेंद्र कुमार गिरि
विज्ञापन

निघासन। ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल होमगार्ड की जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन

तिकुनियां कोतवाली में पीआरवी 2898 पर चालक की ड्यूटी करके घर लौट रहे होमगार्ड राजेंद्र कुमार गिरि (50) निवासी सुक्खन पुरवा की बाइक में सिंगाही रोड सहते पुरवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक होमगार्ड की पुत्री की शादी की तारीख 24 मई निश्चित थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहन का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें