फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो मितौली।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कैमीभूड़ निवासी होमगार्ड मितौली थाने में था तैनात
परिवार में हुए मामली विवाद के बाद निकल गया था घर से
थाना क्षेत्र के गांव कैमीभूड़ में एक होमगार्ड ने गांव के बाहर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राहगीरों ने शव लटकता हुआ देखकर मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना पाकर मितौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया हैै।
विज्ञापन

कैमीभूड़ गांव निवासी होमगार्ड 50 वर्षीय इंद्रपाल रविवार की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। दोपहर में गांव के बाहर कुछ लोगों ने एक पेेड़ से लटकता हुआ शव देखा, जिसकी खबर गांव में फैल गई। सात भाइयों में सबसे बड़े इंद्रपाल मितौली थाने में होमगार्ड की ड्यूटी करता था। बताते हैं कि परिवार में किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया था। दोपहर को गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका देखकर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। एसओ राजेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंद्रपाल अपने पीछे चार लड़के और तीन लड़कियां  छोड़ गया है, जिसमें बड़े लड़के का विवाह भी हो चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें