फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जिले में जम कर खेली गई होली

Fri, 25 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हाोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में इस बार दो दिन मनी होली, युवाओं की टोलियों ने सड़कों पर खूब मचाया धमाल
विज्ञापन

ज्योतिषीय दुविधा के चलते जिले में होली दो दिन मनाई गई। जिले में कुछ जगहों पर गुरुवार को भी रंग और उमंग से लोग सराबोर रहे। अधिकतर स्थानों पर बुधवार को रंग खेला गया तो कुछ जगहों पर रंग गुरुवार को हुआ। होली पर लोगों ने खूब धमाल किया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।  
पलियाकलां-मझगईं। शहर समेत गौरीफंटा, संपूर्णानगर, खजुरिया, चंदनचौकी, महंगापुर, भीरा, मझगईं, नौगवां, बबौरा, बेलाकलां, तिलोकपुर, कोठिया, बल्लीपुर, भगवंतनगर गुलरा समेत कई गांवों में होली धूमधाम से मनाई गई। होलिका पूजन हुआ और घरों में गुझिया आदि पकवान बनाए गए। युवतियों ने घर आंगन में मनमोहक रंगोलियां बनाई। युवाओं और बच्चों ने जमकर रंग खेला। 
विज्ञापन

धौरहरा। क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। पूरे क्षेत्र में इस बार दो दिन होली मनाई गई। बाजे-गाजे के साथ रामवाटिका से होली की धमहर निकाली गई, जो कस्बे के विभिन्न चौराहों मोहल्लों से होती हुई नागेश्वर मंदिर, कोतवाली मंदिर, हलवाई मंदिर, बड़ा मठ होते हुए रामवाटिका में समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कोतवाली में भी जमकर रंग खेला गया। गुरुवार की शाम को गोस्वामी तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता आनंद मोहन त्रिवेदी, आरएसएस उन्नाव के विभाग प्रचारक राजकिशोर मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने लोगों के साथ गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी।
ओयल। नगर क्षेत्र और विभिन्न गांवों मे उल्लासपूर्वक होली मनाई गई। होलिका दहन के बाद शुरू हुआ रंगोत्सव दोपहर बाद तक गीत संगीत और नृत्य के साथ चलता रहा। दोपहर बाद नगर के प्राचीन मेढक मंदिर में होली मिलन का आयोजन सहाय समिति के संयोजक अनिल श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर तिवारी ने की। संचालन  आदर्श श्रीवास्तव ने किया। 
मैलानी। नगर में तो बुधवार को होली मनाई गई, लेकिन आसपास के देहात इलाकों में बृहस्पतिवार को रंग खेला गया। ग्राम नारंग, कुरियानी, राजामंडी, सलावतनगर आदि गांवों के अलावा शाहजहांपुर जिले के सीमावर्ती गांवों चांदपुर, हरनाई आदि गांवों में भी बृहस्पतिवार को होली मनाई गई। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने एक दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और शाम को एक दूसरे से गले मिलकर सबको होली की मुबारकबाद दी। 
बांकेगंज। कस्बा में लगातार दो दिनों तक होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। टोलियों में निकले युवाओं ने खूब होली खेली। आधे कस्बे के मोहल्लों में जहां बुधवार को होली खेली गई तो गांवों और मेन मार्केट में गुरुवार को जमकर होली का रंग उड़ा। युवाओं की टोली कस्बे में दोपहर तक होली का हुड़दंग मचाती रही। रंग गुलाल से पुते चेहरे लेकर घूम रहे लोगों की टोलियों ने जमकर धमाल मचाया। कस्बा स्थित बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
मितौली। इलाके में दो दिन होली  धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विधायक सुनील लाला के यहां होली मिलने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से ही युवाओं की टोली सड़कों पर रंग से सराबोर दिखीं। 
विज्ञापन

अमीरनगर। गुुरुवार को कस्बे और आसपास क्षेत्रों में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। होली पर युवाओं ने जमकर यातायात के नियमों का उल्लंघन किया साथ ही अपनी और आम राहगीरों की जान भी जोखिम में डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें