फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए

Fri, 25 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- मोहम्मदी, पलिया और धौरहरा से प्रत्याशियों के नाम जारी
विज्ञापन

सत्तारूढ़ दल सपा ने जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि पलिया, मोहम्मदी और धौरहरा विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इन तीनों सीटों पर बसपा का कब्जा है। माना जा रहा है कि मोहम्मदी सीट से युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, धौरहरा से पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी और पलिया से अनीता यादव को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारकर सपा ने बसपा की घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि आरए उस्मानी श्रीनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। हालांकि बाद में निघासन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी से चुनाव हार गए थे। धौरहरा से घोषित प्रत्याशी यशपाल चौधरी वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी शमशेर बहादुर सिंह से महज एक हजार वोटों से चुनाव हार गए थे। पलिया से घोषित प्रत्याशी अनीता यादव मौजूदा समय में मैलानी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार सपा से टिकट मिला है। जिन तीन सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उन तीनों जगहों पर बसपा के विधायक हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सपा ने जिले में बसपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने घोषित किए गए प्रत्याशियों की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी उन्हीं विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया गया है, जहां पार्टी को पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पांच विधानसभा सीटों लखीमपुर सदर, कस्ता, गोला, निघासन और श्रीनगर में सपा के विधायक हैं। अगली सूची में इन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के जो सीटिंग विधायक हैं, उन्हीं को टिकट मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें