फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिकाष्टक शुरू, शुभ कार्यों पर लगा विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली दो दिन का त्योहार है। हिंदू पंचांग अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। अगले दिन यानि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगपर्व और मिलन होता है। इस बार रविवार यानि 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च सोमवार को रंग पर्व एवं मिलन होगा। रविवार को होलिका दहन होने के कारण सोमवार से होलिकाष्टक शुरू हो गया, जो 29 मार्च को समाप्त होगा। इन आठ दिन में कोई शुभ एवं नए कार्य करना वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

देवकली तीर्थ के आचार्य पंडित प्रमोद दीक्षित बताते हैं कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलिकाष्टक लग जाता है। जो सोमवार प्रारंभ हो गया। इसके लगते ही शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों में भगवान का पूजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को भद्रा दिन में समाप्त हो जाएगी। शाम छह बजकर 34 मिनट से प्रदोषकाल शुरू होगा। इसी के साथ शाम छह बजकर 34 मिनट से रात 10 बजे के बीच चार लाभ एवं अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इसलिए इस अवधि में होली दहन करना लाभकारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें