लखीमपुर खीरी। शहर के हीरालाल धर्मशाला के एक कर्मचारी पर गबन का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कर्मचारी पर धर्मशाला की आमदनी के गबन का आरोप है।
धर्मशाला ट्रस्ट के मंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी शत्रुजीत सिंह को 01 नवंबर 2024 से धर्मशाला में नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के समय ट्रस्टियों ने मौखिक सहमति भी दी थी। शत्रुजीत को धर्मशाला में यात्रियों के आवागमन का विवरण अंकित करने, उनसे सहयोग राशि प्राप्त कर उसकी रसीद जारी करने, धर्मशाला की साफ सफाई व देख रेख का कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया था।
आरोप है कि शत्रुजीत ने पिछले दो माह में होने वाली धर्मशाले की पूरी आमदनी गबन कर ली। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए गबन की राशि को छुपाने का काम किया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद