पलिया पुलिस द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त। स्त्रोत पुलिस
पलियाकलां। पलिया पुलिस ने अपहरण कर शादी का दबाव बनाने समेत शारीरिक शोषण करने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसका पुलिस ने चालान किया है।
कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी विकास नाग को गिरफ्तार किया गया है। इसके ऊपर पलिया थाने में शादी का दबाव बनाने के उद्देश्य से अपहरण करने और शारीरिक शोषण करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज था। मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर उसका चालान संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में किया गया है। संवाद