गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल जीतकर हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट और गोला मेडिकल एजेंसी टीम फाइनल में पहुंच गईं। आयोजन कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार की शाम को खेला जाएगा।
पहला मैच गट्टानी क्रिकेट क्लब गोला और हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट टीम ने 114 रन बनाए। जवाब में गट्टानी क्रिकेट क्लब टीम 90 रन ही बना पाई। हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट ने मैच जीत लिया। मैच में 27 रन बनाकर तीन विकेट लेने वाले अली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच गोला मेडिकल एजेंसी और लक्ष्मी मैरिज लॉन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोला मेडिकल एजेंसी टीम ने 90 रन बनाए। लक्ष्मी मैरिज लाइन टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में गोला मेडिकल एजेंसी टीम विजेता रही। इस मैच में डब्बू मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पूर्व मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि महेंद्र गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, केके शुक्ला, रामगुलाम पांडे, अजय गिरि और कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।