विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर प्रोत्साहित करते कार्यक्रम के आयोजक। स्रोत : आयोजक
- फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
निघासन। नंदीश्वर बाबा स्थान पर चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में मंगलवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दरेरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोभारानी माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान तथा जिला पंचायत इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान झटका।
सीनियर वर्ग में सोभा रानी स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान झटका। इंडियन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान और सरस्वती विद्या मंदिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र मौर्य, मेला अध्यक्ष दयाशंकर मौर्य तथा कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष कनौजिया ने विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।