फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी के 178 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, बच्चों-शिक्षकों पर खतरा

Tue, 18 Feb 2025 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों में से 178 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इससे हर समय शिक्षक, बच्चों पर खतरा मंडराता रहता है। विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा, लेकिन धनराशि न मिलने की वजह से एचटी लाइन को नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में 178 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इससे स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर खतरा मंडराता रहता है। अभिभावकों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्यों ने विभाग को लाइन हटाने के लिए पत्राचार किया लेकिन हर बार बजट न मिल पाने की वजह से लाइन नहीं हट पाई। शिक्षा विभाग के अधिकारी बिजली अधिकारियों से भी लाइन हटवाने की मांग की लेकिन बिजली निगम बजट का रोना रोते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता था। 

विज्ञापन


इस बार फिर से शासन ने ऐसे स्कूलों की सूची तलब की है, जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हो। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सर्वे के मुताबिक 178 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। विभाग ने 112 स्कूलों के ऊपर से लाइन हटवाने के लिए दो करोड़ 15 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बाकी प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को अब बजट का इंतजार है।

कई बार बने प्रस्वाव लेकिन नहीं मिला बजट
विभागीय अधिकारियों ने तो स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटवाने का पूरा प्रयास किया लेकिन हर बार बजट इस काम में रोड़ा बना रहा है। शासन को विभाग ने कई बार पत्राचार भी किया लेकिन फिर भी बजट नहीं स्वीकृति हो पाया। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार शासन की ओर से बजट मिलेगा। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल परिसर से निकली एचटी लाइन हटाने की मांग
तिकुनिया की ग्राम पंचायत रमुवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एचटी लाइन स्कूल परिसर के ऊपर से गुजरी है। इससे स्कूली बच्चों के लिए हमेशा खतरा रहता है। प्रधानाचार्य अरुण यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर सहित अन्य ग्रामीणों ने स्कूल परिसर से लाइन हटवाने की मांग की है।

ग्राम निवासी श्रवण कुमार, फिरोज, हरिद्वारी लाल, राधेश्याम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार और पंचम ने बताया कि एचटी लाइन हटवाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और बिजली निगम को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। प्रधानाचार्य अरुण यादव ने बताया कि प्रार्थना बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। कई वर्षों से समस्या बनी हुई है।

विद्युत निगम के अवर अभियंता दिलीप पटेल ने कहा कि रमुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में एचटी लाइन के बाबत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें