फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शिव मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 15 Feb 2025 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला गोकर्णनाथ में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति को देख नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख महत्वाकांक्षी योजनाओं शिव मंदिर कॉरिडोर और कुंभी में बायोप्लास्टिक प्लांट का शिलान्यास 22 फरवरी को होगा। इसकी तिथि तय हो गई है। दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

डीएम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्थानीय विधायक अमन गिरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय सिंह, एसपी संकल्प शर्मा सहित जिला प्रशासन के साथ शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन

डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व की तैयारी का 24 घंटे में कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने को कहा।  सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल को परिवर्तित करते हुए स्थान राजेंद्र गिरी स्टेडियम को तय किया है। जहां 22 फरवरी को मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें