फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में मिली 1166 हाईरिस्क  प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाएं    

Mon, 17 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
pregnancy - फोटो : mirror
विज्ञापन
मातृत्व सप्ताह के दौरान 14262 गर्भवती महिलाओं का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

 जिले में मनाए जा रहे मातृत्व सप्ताह के दौरान तीन दिनों में 12949 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया, जिसमें से 1166 महिलाएं हाईरिस्क प्रेगनेंसी की समस्या से पीड़ित पाई गई हैं। इन महिलाओं का 24 और 25 अक्तूबर को सीएचसी, पीएचसी पर कैंप लगाकर जांच की जाएगी।
एसीएमओ और एनएचएम प्रभारी डॉ. मातादीन ने बताया कि 21 अक्तूबर तक मातृत्व सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान मातृत्व सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को 5363 गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष 4795, शनिवार को 4231 के सापेक्ष 3888 और रविवार को 4668 के सापेक्ष 4266 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हुआ। इसमें से 1166 गर्भवती महिलाओं में हाईरिस्क प्रेगनेंसी की समस्या मिली। उन्होंने बताया कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की 24 और 25 अक्तूबर को सीएचसी और पीएचसी पर कैंप लगाकर जांच की जाएगी। जिसमें इन महिलाओं को उचित उपचार दिलाकर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैंक खाते से लिंक कराएं आधार कार्ड
इन तीन दिनों में 12949 गर्भवती महिलाओं के परीक्षण के दौरान 8024 के पास आधार कार्ड और 7302 के ही बैंक में खाते खुले होने की जानकारी हुई है। जिस पर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने सभी गर्भवती महिलाओं को बैंक में खाता खुलवाकर उसे आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए कहा है। सीएमओ ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ उन्हीं गर्भवती महिलाओं को मिलेगा जिनका बैंक में खाता होगा और उसका पंजीकरण आधार कार्ड से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें