फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली पर दुधवा में हाई अलर्ट, शिकारियों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। होली के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीटीआर के एफडी ललित कुमार वर्मा ने होली के दौरान जंगल में घुसपैठ, शिकार की गतिविधियों और खासकर भारत-नेपाल सीमा से जंगलों में कड़ी निगरानी के निर्देश वन कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन

एफडी ने बताया कि होली के दौरान हिरन, पाढ़ा, चीतल, जंगली सूअर आदि वन्यजीवों समेत पक्षियों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। होली की छुट्टी होने के कारण वन विभाग का तमाम स्टाफ भी छुट्टी पर होता है। इसका फायदा उठाकर शिकारी और अपराधी जंगल में शिकार की कोशिश करते हैं। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अफसरों समेत फील्ड कर्मियों, डाग स्क्वाड और एसटीपीएफ ( स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स ) के जवानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील स्थलों और घुसपैठ वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध घुसपैठ रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगल के चप्पे-चप्पे पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों पर भी रहेगी कड़ी नजर
एफडी ने बताया कि इस बार होली के मौके पर दुधवा आने वाले सैलानियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी कि कहीं सैलानी की आड़ में कोई शिकारी न आ जाए। यह भी देखा जाएगा कि कोई सैलानी मांस-मदिरा का सेवन न करने पाए। टाइगर रिजर्व के अंदर मांस-मदिरा का सेवन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए आने वाले सैलानियों की आईडी चेक की जाएगी और उनके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
हाथियों के साथ पेट्रोलिंग शुरू
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा के मुताबिक दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी, दक्षिण सोनारीपुर रेंज समेत समूचे डीटीआर में सोमवार से हाथियों के जरिये पेट्रोलिंग शुरू करा दी गई है। आधुनिक हथियारों से लैस वनकर्मी और एसटीपीएफ के जवान जंगल के चप्पे-चप्पे पर गश्त कर रहे हैं। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. के अलावा संबंधित डिविजनों के एसडीओ, वन्यजीव प्रतिपालक और रेंजर के नेतृत्व में गठित वन कर्मियों की टीम हाथियों के जरिये संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें