फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिदायत बेअसर, बाजार में बढ़ रही भीड़...गाइड लाइन का पालन नहीं

विज्ञापन
नहीं मान रहे लोग, खपरैल बाजार में दुकानों पर लग रही भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को एसपी की हिदायत का असर बाजारों में दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को काफी भीड़भाड़ होने के बाद भी ग्राहकों के साथ ही अधिकतर दुकानदार भी बिना मास्क लगाए बैठे रहे। दुकानों से लेकर बाजार की गलियों तक सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने सोमवार की दोपहर बाजार का निरीक्षण किया था। उन्होंने पटवा बाजार, खपरैल बाजार, बर्तन बाजार और मंडी में दुकानदारों को कड़ी नसीहत दी थी कि वे अपनी दुकान पर भी मास्क लगाकर बैठें। सैनिटाइजर रखें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। सामाजिक दूरी और नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। मंगलवार को एसपी के इस आदेश का बाजारों में कोई असर नहीं दिखा। दुकानदार हो या ग्राहक सभी एक दूसरे से सटे रहे। यदि कोई पुलिसकर्मी आता दिखता तो रुमाल या मास्क से मुंह ढक लेते। यह हाल तब है जब अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है कोरोना कम्युनिटी में फैल रहा है, इसके बाद भी लोग बेहद लापरवाह हैं।

पुलिस बाजारों में घूमकर नियमों का कड़ाई से पालन करा रही है। यदि कोई नहीं कर रहा है तो बाजारों में अचानक चेकिंग कराई जाएगी, जो भी नियमों का उल्लंघन करता मिलेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें