फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महेशपुर रेंज से वापस लौटा हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। महेशपुर रेंज की देवीपुर बीट के जंगल में एक महीने से डेरा डाले छह हाथियों का एक झुंड रविवार की रात सहजानिया जंगल होते हुए मैलानी रेज भरिगवा जंगल की ओर प्रस्थान कर गया है। हाथियों का दूसरा दल अब भी महेशपुर के जंगल में मौजूद है।
विज्ञापन

रेंजर नरेश पाल सिंह और फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप ने बताया कि देवीपुर जंगल में कठुआ पुलिया के पास डेरा डाले छह हाथियों का एक झुंड रविवार रात करीब 2:00 बजे कठिना नदी और सहजनिया जंगल पार कर मैलानी रेंज के जंगल में वापस चला गया है। हाथियों का दूसरा दल अभी महेशपुर के जंगल में मौजूद है। हाथियों का एक झुंड वापस चले जाने से किसानों ने कुछ राहत महसूस की है। रेंजर नरेशपाल सिंह का कहना है कि हाथियों का दूसरा दल भी एक-दो दिन में वापस चले जाने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें