फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओयल में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, 20 किमी अधिक चलना होगा

Sat, 01 Aug 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ट्रामासेंटर तिराहे के पास लगी बैरीकेडिंग से बेहजम मार्ग पर जाते वाहन।
विज्ञापन
ओयल। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सीतापुर से आने वाले भारी वाहनों का ओयल कस्बे में प्रवेश बंद रहेगा। इससे वाहनों को करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर/बेहजम तिराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को बेहजम मार्ग की ओर मोड़ा जा रहा है। सीतापुर से लखीमपुर जाने वाले भारी वाहन बेहजम-छाउछ होकर लखीमपुर पहुंचेंगे, जबकि लखीमपुर से सीतापुर जाने वाले वाहन खीरी-लहरपुर होकर जाएंगे।
ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सावन माह के प्रत्येक शनिवार, सोमवार और मंगलवार को लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें