फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
धनगढ़ी के पहाड़ी जिले में बर्फबारी के बाद का नजारा। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल में सुदूर पश्चिम पहाड़ी क्षेत्र के डडेलधुरा-डोटी, बझांग, बाजुरा, बेतड़ी समेत पहाड़ी जिलों में शुक्रवार से हुई भीषण बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार को धनगढ़ी व कैलाली जिले में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिला डडेलधुरा, डोटी, बाजुरा, बझांग, दार्चुला, बेतड़ी में वर्षा के साथ बर्फबारी हुई है। डोटी जिले के पालिकाध्यक्ष भैरव बहादुर सांउद ने बताया कि गैरा, साहू खर्क और खपतड़ क्षेत्र में शुक्रवार से भीषण बर्फबारी हुई है। बझांग में सूरमा, साइपाल, तलकोट, केदरस्यु, बुंगल पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ गिरी है।
बाजुरा के गौमुल, बुढ़ीनंदा, बेतड़ी के गुवाले, अनारखोली, सिगास, मेलौली में बर्फबारी हुई है। जिसके चलते आसपास क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। धनगढ़ी समेत कैलाली के कैलारी, भजनी, हसुलिया, टीकापुर, बर्द गौरिया समेत कई स्थानों पर सुबह हल्की बारिश के साथ ओले गिरे। संवाद

धनगढ़ी के पहाड़ी जिले में बर्फबारी के बाद का नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें