फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज और कल भारी बारिश की संभावना

Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग हलकान हैं। दिन में जहां तेज धूप लोगों को सता रही है। वहीं, न्यूनतम पारा बढ़ने से रात में भी लोगों का सुकून छिन गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए आंधी और बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट, जबकि सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। बीच-बीच में बादलों का आवाजाही लगी रही। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में आराम करते नजर आए।
पैदल राहगीर व दोपहिया वाहन चालक चेहरे पर कपड़ा बांधकर गुजरे, लेकिन उमस भरी गर्मी ने कुछ ही देर में लोगों को परेशान कर दिया। भीषण गर्मी की वजह से दुकानों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को भारी बारिश, जबकि सोमवार को बिजली चमकने के साथ तेज आंधी चलने व अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इस पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने रविवार को ऑरेंज और सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें